फरीद अंसारी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। निकटवर्ती ग्राम कमहेड़ा की वाल्मीकि समाज की शमशान भूमि पर पानी की टंकी और बस स्टैण्ड का निर्माण किए जाने को लेकर बाल्मीकि समाज के लोगों ने उप जिलाधिकारी जानसठ को ज्ञापन दिया है।
बाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि कमहेडा के खसरा नम्बर 186(2) में वाल्मीकि शमशान दर्ज है, जिस पर वाल्मीकि समाज के लोग अपने मृतक का अन्तिम संस्कार करीब 80 वर्षो से करते चले आ रहे हैं। परन्तु ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव वाल्मीकि समाज की इस शमशान भूमि पर अवैध रूप से पानी की टंकी व बस स्टैंड बनवाना चाहते है जबकि ग्राम पंचायत के पास अन्य कई जगह बंजर भूमि पड़ी हुई है जिस पर ग्राम समाज के प्रभावशाली लोगों ने कब्जा किया हुआ है।इस सम्बंध में वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्ति तथा ग्राम कमहेड़ा के वाल्मीकि समाज के लोग उप जिलाधिकारी जानसठ से मिले और उन्हें समस्या से अवगत कराया गया। उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार ने ग्राम कमहेडा के लेखपाल से वार्ता कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। उप जिलाधिकारी जानसठ से मिलने वालो में मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट वाल्मीकि, मनुप्रिय मजदूर, रविन्द्र बेनिवाल पूर्व प्रधान, बामसेफ यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रभारी मास्टर संजीव गहलौत, नरेश नन्दन वाल्मीकि, शीलू बेनिवाल, सुधीर पार्चा, राजू भैय्या वाल्मीकि, मास्टर सुरेन्द्र सिलेलान, राजू, मोनू आदि मौजूद रहे।
वाल्मीकि समाज की शमशान भूमि पर पानी की टंकी और बस स्टैण्ड का विरोध जताया















