मेरठ के सरधना इलाके में दिन निकलते ही संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाली लड़की के भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लड़की के भाइयों ने पहले बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसकी गर्दन काट डाली। हत्या के इरादे से अपनी सगी बहन को भी चाकू से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया । सरधना पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। यह जानकारी मेरठ पुलिस के अधिकृत ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी गई।
सरधना के गढ़ी खटीकान निवासी 25 वर्षीय जैकी उर्फ पटवारी पुत्र हुकुम सिंह पड़ोस की ही युवती आंचल को भगा ले गया था। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी से नाराज़ सोमवार को लड़की के परिजन इकट्ठा हुए ओर जैकी के घर में घुस गए।जहां उन्होंने पहले जैकी का कत्ल किया इसके बाद आंचल पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया जाता है कि मृतक जैकी की बहन गंभीर रूप से घायल है। म्रतक युवक संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक का भाई बताया गया है। इधर दोपहर बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया ।













