BJP में शामिल हुए यावर रोशन, सीलमपुर विधानसभा की मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ने की कवायद के चलते भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपने खेमे में शामिल करना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आम आदमी पार्टी से यूपी में विधानसभा चुनाव लड़े यावर रोशन को भाजपा में शामिल किया गया है।

भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने उन्हें दिल्ली में सीलमपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष सय्यद जावेद ने उन्हें नियुक्ति पत्र भेंट किया। यह नियुक्ति सैय्यद जावेद द्वारा करते हुए PM नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत करने की अपेक्षा की गईं है।

 

 

 

 

बता दे कि मुजफ्फरनगर के मूल निवासी यावर रोशन ने अपना राजनीतिक कैरियर कांग्रेस से शुरू किया था। राजनीतिक रोशन घराने से जुड़े यावर रोशन कभी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नजदीकी माने जाते थे। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर की हॉट कही जाने वाली चरथावल विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया था।लेकिन प्रदेश में चल रही भाजपा की लहर के चलते आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बहुत आगे नहीं बढ़ पाए। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी गुड बाय बोलते हुए भाजपा में आस्था जताई। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने विश्वास जताया है कि यावर रोशन पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता व जमीनी नेता साबित होंगे। उन्हें फिलहाल दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

यावर रोशन के लेटेस्ट अपडेट के लिए उनको ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं.. https://twitter.com/yawarroshan