काज़ी अमजद अली
मोरना : तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित ब्राह्मण आश्रम में भगवान परशुराम का प्रकट दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सुंदरकांड व भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसके बाद विशाल भंडारे की आयोजन किया गया।

समारोह में आचार्य अजय कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम महान ओजस्वी, तपस्वी, यशस्वी योगी महापुरुष हुए है। आचार्य वागीश ने भगवान परशुराम जी को भगवान विष्णु का छटा अवतार बताते हुए सर्व समाज का गौरव और शौर्य का प्रतीक बताया और उनकी पितृ भक्ति को विश्व में सर्वोच्च बताया। समापन पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम हमारी संस्कृति के आधार है अतः हम सब को भगवान परशुराम को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। कार्यक्रम में विनोद कुमार शर्मा, गोविंद शुक्ला, शुभम कौशिक, प्रिंस, नेत्रपाल शर्मा, अमित शर्मा, आकाश शर्मा, मोहन लाल वर्मा, विपिन वर्मा, मुकेश गौतम, प्रमोद सारस्वत आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बा भोपा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा भगवान परशुराम का प्रकट दिवस मनाया गया। कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष पारुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय कृष्ण शास्त्री, महामंत्री प्रदीप शर्मा, विश्वेंद्र शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, दिनेश शर्मा, सुदेश शर्मा, मधु शर्मा, रजनीश, दुष्यंत शर्मा, अरुण शर्मा, नवीन शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।















