जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री VP सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह सामाजिक न्याय के प्रखर पहरी थे – मास्टर विजय सिंह

नेताओं को गरीबों वंचितों , पिछड़े व दलित लोगो के लिए वी पी सिंह की तरह काम करना चाहिए – राजेंद्र पुंडीर

मुजफ्फरनगर :– पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी पी सिह)की 95 वी जयंती के अवसर पर वी पी सिंह विचार मंच ने मुजफ्फरनगर शहर आर्य समाज में एक यज्ञ किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
उनकी ईमानदारी तथा उनके सामाजिक न्याय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर जिला अध्यक्ष राजपूत महासभा मुजफ्फरनगर ने की। आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह , सुक्रमपाल कश्यप अध्यक्ष मजदूर किसान यूनियन पार्टी , जल सिंह फौजी , सुरेंद्र शर्मा , दिनेश कुमार रामपाल श्याम सिंह हरि ओम आदि लोगों ने भाग लिया।

मिटिग मे वक्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री विश्व नाथ प्रताप सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। बताया गया की वीपी सिंह ने प्रधानमंत्री काल मे देश के पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय देते हुए ” मंडल रिपोर्ट ” लागू की , जिसमे पिछड़ी लोगों को नौकरियों में 27% आरक्षण लागू किया। पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ न्याय किया था। देश के प्रधानमंत्री केंद्रीय वित एवम राजस्व मंत्री व रक्षा मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बहुत कार्य किये। इससे पूर्व वीपी सिंह के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश काल मे उन्होंने हजारों गुंडे बदमाशों के एनकाउंटर कराकर प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त करने का कार्य किया था। वीपी सिंह प्रधानमंत्री ,केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय रक्षा मंत्री , उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों सुशोभित रहे परंतु आज तक उन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। वे भारत के ईमानदार नेता साबित हुए उनके कर्म में सुचिता थी। विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया अपनी बहुत जमीन गरीबों को दान कर दी थी नेताओं को गरीबों वंचितों , पिछड़े व दलित लोगो के लिए वी पी सिंह की तरह काम करना चाहिए विश्वनाथ प्रताप सिंह सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी ईमानदार जननायक थे।