कई दिग्गजो को मिला ‘मुजफ्फरनगर गौरव सम्मान’ मीडिया सेंटर ने किया भव्य आयोजन

वीडियो साभार : सचनामा

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, बाबू नारायण सिंह और उत्तम चंद शर्मा को मरणोपरांत गौरव सम्मान.. चिकित्सा, खेल और सार्वजनिक जीवन की विभूतियां भी सम्मानित


मुजफ्फरनगर।
समाज को दिशा देने वाली विभूतियों के प्रति कृतज्ञता और अपनी उपलब्धियों से जनपद का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं के अभिनंदन के साथ मीडिया सेंटर मुजफ्फरनगर का ‘मुजफ्फरनगर गौरव सम्मान समारोह’ भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में आयोजित समारोह में किसान आंदोलन, सार्वजनिक जीवन, पत्रकारिता, चिकित्सा, खेल और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जनपद की गौरवशाली विरासत को नमन करते हुए प्रतिभाओं के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

तीन दिवंगत विभूतियों को मरणोपरांत गौरव सम्मान

समारोह का विशेष आकर्षण तीन दिवंगत विभूतियों को मरणोपरांत गौरव सम्मान प्रदान करना रहा। इनमें किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह और जनपद की पत्रकारिता के शिखर पुरुष रहे उत्तम चंद शर्मा शामिल रहे।
किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का सम्मान उनके पुत्र एवं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने ग्रहण किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह का सम्मान उनके पौत्र एवं बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने प्राप्त किया। वहीं, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संस्थापक स्वर्गीय उत्तम चंद शर्मा का सम्मान उनके दामाद एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ ने ग्रहण किया।
वक्ताओं ने इन विभूतियों के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

चिकित्सा और खेल जगत की प्रतिभाओं का अभिनंदन

चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन को गौरव सम्मान प्रदान किया गया। खेल जगत में जनपद का नाम रोशन करने वाले अर्जुन पुरस्कार विजेता अनुज पहलवान और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान दिव्या काकरान को भी सम्मानित किया गया।
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके जानसठ निवासी पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. नसीम अहमद जैदी और दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे कमर अहमद को भी मुजफ्फरनगर गौरव सम्मान प्रदान कर उनकी सेवाओं का स्मरण किया गया।

समाज को प्रेरणा देने वाला है विभूतियों का सम्मान

मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संयुक्त संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बिनेश पंवार और महामंत्री डॉ. अनुज मुद्गल ने किया। ‘सशक्त मीडिया, सशक्त समाज’ की भावना के साथ आयोजित कार्यक्रम में मीडिया सेंटर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाज के लिए समर्पित विभूतियों का सम्मान करना सार्थक पहल है। उनके जीवन और योगदान से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

अतिथि गण…

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मुजफ्फरनगर की पहचान यहां की प्रतिभाओं और उनकी उपलब्धियों से है। ऐसी हस्तियों का सम्मान पूरे जनपद का गौरव बढ़ाता है।

सांसद चंदन सिंह चौहान ने अपने दादा स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह को मरणोपरांत मिले सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को पहचान और सम्मान मिलने से अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में प्रतिभाओं की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को एक मंच पर सम्मानित करने के लिए मीडिया सेंटर की सराहना की।

परिश्रम और सेवाभाव को बताया सफलता का आधार

सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन ने ईमानदारी, परिश्रम और सेवाभाव को अपने कार्यजीवन का आधार बताते हुए कहा कि अच्छे कार्यों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज पहलवान ने खेलों में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम को आवश्यक बताया।

खिलाडी दिव्या काकरान ने युवाओं को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि प्रोत्साहन और सम्मान से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।

पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि समाजहित में कार्य करने वालों का सम्मान एक प्रेरणादायी परंपरा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने जनपद की प्रतिभाओं और समाजसेवियों के अभिनंदन को जिले की सकारात्मक पहचान से जोड़ा। भाजपा की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के कार्यों को सामने लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अतिथियों का पटका पहनाकर किया अभिनंदन

समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज जैन, प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अली अब्बास जैदी, टैक्स बार अध्यक्ष शलभ कौशिक, करण सिंह, उद्योगपति सतीश गोयल, भीम सेन कंसल, डॉ. शिशिर और गोहर सिद्दीकी सहित गणमान्य अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

दीपावली के उपलक्ष्य में मीडिया सेंटर के सदस्यों को प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता के प्रतीक उपहार भी प्रदान किए गए। आयोजकों ने पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों का उल्लेख करते हुए पत्रकारों के बीच सहयोग, एकजुटता और परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

बड़ी संख्या में मीडिया सेंटर के सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में मीडिया सेंटर के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य सतीश मलिक, आशीष यादव, दिलशाद गनी, मिर्जा गुलजार बेग, खुशी कुरैशी, शाहनवाज़ सहारा, राम कुमार बालियान, पवन अग्रवाल, नरेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. आरके सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, सुनील वर्मा, शमशेर खान, शाहिद आलम, नरेंद्र बालियान, प्रशांत बख्शी, तंजीम आमिर, शुभम विश्वकर्मा, तनवीर मलिक, अमन खान, आफताब आलम, शिवम शर्मा, दीपक शर्मा, कमल कुमार, जोगिंदर चौधरी, आरिफ शीश महली, शोएब मंसूरी, राजेश शर्मा, राजकुमार सैनी, ब्रह्म प्रकाश शर्मा और राजू धीमान आदि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मोहम्मद नौशाद, मुकेश दुआ, रामनिवास, आरिफ थानवी, प्रशांत खत्री, सोनू कुमार, वासुदेव शर्मा, इस्तखार अब्बासी, कुलदीप त्यागी, नसीम सैफी, कान्तू सिंह राठी, इकरार फरीदी, वसीम अहमद, डॉ. तनवीर गौहर, ताहिर त्यागी, संदीप बंसल, जितेंद्र राठी, आरिफ सिद्दीकी, डॉ. केएस भोज्ञान, अमित कुमार, प्रशांत राठी, अवनीश चौहान, जुनैद, शुजा जैदी, राव एहसान, संदीप कुमार, नौशाद खान, नीरज प्रजापति, सुनील कुमार गर्ग और नवाब अली ने भी सहभागिता की।
गौरव चौटाला, मोहम्मद शाकिर, सरताज अहमद, नदीम त्यागी, नासिर खान, मोनू सिंह, शिवम चौधरी, नलिन वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, आशीष गोयल, तहसीन गौर, विजय मुंडे, विनीत कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, दीक्षित कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, हर्षित, सैयद आसिफ अली, रामकुमार बालियान, पीयूष शर्मा, सचिन त्यागी, नफीस अहमद, दानिश थानवी, संजय धीमान, अनुज सैनी, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार और विकास कर्णवाल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।