मेरठ। गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता संघ की आहारचर्या मोदीनगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। दोपहर में मोदीनगर मंदिर से 12 किमी आगे परतापुर स्थित ज्ञानस्थली तीर्थ के लिए माताजी संघ का विहार हुआ। रात्रि विश्राम एवं मंगलवार को आहारचर्या ज्ञानस्थली तीर्थ पर ही सम्पन्न होगा।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को माताजी संघ का विहार 12 किमी आगे मेरठ शहर के लिए होगा। माताजी मेरठ में कमलानगर स्थित जैन मन्दिर के दर्शन करते हुए सायंकाल तक थापरनगर के दिगम्बर जैन मन्दिर पहुँचेंगी। यहाँ माताजी का रात्रि विश्राम होगा। 8 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे सदर बाजार-दुगार्वाड़ी के दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में माताजी की भव्य प्रवचन सभा का आयोजन होगा।
ज्ञानमती माता संघ का विहार आज Meerut में















