राजधानी में दिन निकलते ही डबल मर्डर.भाई की जान लेने आए थे कातिल, बहने सामने आ गई…

नई दिल्ली के आरके पुरम में रविवार सुबह दिन निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यहां की अंबेडकर बस्ती में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29 ) के तौर पर हुई है।सुबह करीब 4:40 बजे मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हमलावर पैसों के लेनदेन को लेकर महिलाओं के भाई को मारने आए थे। लेकिन घर के बाहर ही दोनों बहनों को गोली मारकर फरार हो गए।

साउथ वेस्ट दिल्ली के DCP मनोज सी ने बताया कि गोली लगने पर दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी और उन्हें कुछ ही घंटों में मेन शूटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

केजरीवाल बोले- कानून-व्यवस्था हमारे पास होती तो दिल्ली सुरक्षित होता..

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून- व्यवस्था संभालनी है, वो कानून-व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून-व्यवस्था LG के बदले आम आदमी पार्टी की सरकार के पास होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती। दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
#delhi।
@DelhiPolice