नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने दिल्ली प्रदेश संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव तोमर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की स्वीकृति तथा दिल्ली प्रदेश प्रभारी प्रबुद्ध कुमार की मौजूदगी में नई टीम का ऐलान किया।
नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न पदों पर अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम दिल्ली में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान को गति देने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
दो नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष..
नई कार्यकारिणी में मनमोहन सिंह और उस्मान त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नौ नेताओं को मिली महासचिव की जिम्मेदारी…
प्रदेश कार्यकारिणी में अनिल कुमार जोगी, बिजेंद्र डबास, अमरजोत सिंह सेठी, सुदेश बाला, जैस्मीन सिंह, दयाराम नागर, लक्ष्मीकांत (एडवोकेट), राजरानी और यामीन मलिक को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि ये सभी नेता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
सात सचिव भी किए गए नियुक्त..
प्रदेश संगठन में संदीप शर्मा, संजीव कुमार, मनोज रंगाना (एडवोकेट), सुनील त्रिवेदी (एडवोकेट), हर्ष चौधरी (एडवोकेट), कमलेश शर्मा और नीलोफ़र (एडवोकेट) को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ पत्रकार उस्मान सिद्दीक़ी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी..
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार उस्मान सिद्दीक़ी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी की मीडिया रणनीति, जनसंपर्क और विभिन्न संचार माध्यमों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पांच कार्यकारिणी सदस्य भी घोषित..
प्रदेश कार्यकारिणी में सुभाष तोमर, राजू गुप्ता, प्रकृति देशवाल (एडवोकेट), साक्षी त्यागी और नेहा मलिक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस..
रालोद नेतृत्व का कहना है कि नई कार्यकारिणी दिल्ली में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम करेगी। पार्टी ने विश्वास जताया कि नई टीम आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।













